Wednesday 25 June 2014

क्या आप जानते हैं::



क्या आप जानते हैं::
1. नया पेन देने पर 97% लोग अपना खुद का नाम लिखते हैं।
2. एक सामान्य मनुष्य की आँखें 200 अंश की चौड़ाई तक देख सकती हैं।
3. पका हुआ तरबूज कच्चे तरबूज की अपेक्षा खोखला होता है।
4. लगभग छः माह की उम्र होने तक रोने पर भी बच्चों की आँख से आँसू नहीं निकलते।
5. अपेक्षाकृत गरम पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधे ठण्डे पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधों की अपेक्षा तेजी से बढ़ते हैं।
6. एक घण्टे तक हेडफोन लगाए रहने पर कान के अंदर बैक्टीरिया 700 गुना बढ़ जाते हैं।
7. उम्र बढ़ने के साथ मनुष्य के कान और नाक के आकार में वृद्धि होती है किन्तु आँखें जन्म से मृत्यु तक एक ही आकार की रहती हैं।
8. उँगलियों के निशान जैसे ही प्रत्येक व्यक्ति के जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं।
9. स्वीडन में एक ऐसा होटल है जो पूर्णतया बर्फ का बना है, प्रतिवर्ष इसका पुनर्निर्माण किया जाता है।
10. उँगलियाँ तोड़ने पर जो आवाज सुनाई देती है वह वास्तव में नाइट्रोजन बबल्स के बर्स्ट होने की आवाज होती है।...

No comments:

Post a Comment